भदोही, जुलाई 12 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के जगापुर गांव में रविवार की सुबह नहर किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। इसके कारण इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान को प्रयास शुरू कर दिया है। देर शाम गांव निवासी 40 वर्षीय राजित राम नामक मजदूर के रूप में पहचान हुई। उक्त गांव के लोग रविवार की सुबह नहर किनारे जरूरी कार्यों एवं शौच को गए थे। इस बीच, उनकी नजर एक व्यक्ति के शव पर पड़ी। बात जंगल में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते वहां पर काफी लोग एकत्रित हो गए। मृतक की पहचान का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ऐसे में शव को कब्जे में लेकर पहचान को सोशल मीडिया का सराहा लिया गया है। ग्रामीणों ने आशंका जाहिर किया कि गांव में नहर किनारे सूनसान स्थान है। कहीं किसी ने युवक की हत्या करक...