भदोही, अक्टूबर 25 -- Bhadoni News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। अपर पुलिस महानिदेशक (वाराणसी जोन) नवीन अरोड़ा के निर्देश पर नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसके तहत तीन महीने में 70 मुकदमे दर्ज हुए और 124 आरोपी दबोचे गए। उनके पास लगभग 35 करोड़ की हेरोइन और शराब बरामद हुई। करीब 6.136 किलो हेरोइन की कीमत 12.89 करोड़ रुपये आंकी गई जबकि 30 हजार लीटर शराब की कीमत साढ़े छह करोड़ है। आरोपियों के पास 13 करोड़ रुपये का 23.37 क्विंटल गांजा भी पकड़ा गया। इसके अलावा 1.64 करोड़ का एमडीएम भी बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- Varanasi News: नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 35 करोड़ की हेरोइन बरामद जिलावार कार्रवाई का विवरण अपर पुलिस महानिदेशक (वाराणसी जोन) ने बताया कि सोनभद्र में सबसे ज्यादा 23 मुकदमे दर्ज हुए। जिले में 44 नशे के सौदागर धरे गए। गाजीपुर में 14 मामलो...