भदोही, नवम्बर 24 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। आज यानि मंगलवार को धरती पर देवताओं का आगमन होगा। मंदिरों, गंगा घाटों को सजाने संवारने का काम सोमवार की शाम तक पूरा कर लिया गया। देव दीवाली एवं कार्तिक पूर्णिमा पर आस्थावानों का जमघट होगा। उधर, सुरक्षा को लेकर पुलिस ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मान्यता है कि इस दिन देवलोक के देवता धरती पर दीवाली मनाने आते हैं। गंगा घाटों पर सुबह से ही स्नान-दान की परंपरा रही है। गंगा स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। स्नान के बाद भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। स्नान के बाद दान करने से समृद्धि आती है। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: मंदिरों में होगा दीपदान, तैयारियां पूरी कार्तिक पूर्णिमा को ही देवी तुलसी ने पृथ्वी पर जन्म लिया था। इस दिन श्री हरि विष्णु और माता तुलसी की भी अराध...