Bhadoni News: दो सेमी प्रति घंटा कम हो रहा गंगा का जल स्तर
भदोही, सितम्बर 1 -- Bhadoni News: सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवद। गंगा के जलस्तर में अब लगातार कमी दर्ज की जा रही है। जिला प्रशासन के अनुसार गंगा का पानी करीब दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से कम हो रहा है। जलस्तर स्थिर होने के बाद कमी आने से गंगा तटीय क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, लगातार हो रही बारिश के कारण जलस्तर में दोबारा बढ़ोतरी की आशंका बनी हुई है। जिला प्रशासन के मुताबिक मंगलवार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 77.94 मीटर दर्ज किया गया। गंगा का चेतावनी बिंदु 80.20 मीटर, जबकि खतरे का बिंदु 81.94 मीटर निर्धारित है। प्रशासन का कहना है कि जलस्तर में करीब ढाई मीटर की और बढ़ोतरी होने पर गंगा का पानी तटीय बस्तियों में प्रवेश कर सकता है। देर शाम गंगा का जलस्तर कुछ समय के लिए स्थिर भी रहा। इसके बाद इसमें कमी दर्ज की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.