Bhadoni News: दो वारंटी धराए, 163 वाहनों का चालान
भदोही, जुलाई 3 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही 17 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के आरोपों में 150 दो पहिया तथा 13 चार पहिया समेत 163 वाहनों का चालान किया। साथ ही एक लाख 87 हजार रुपये का समन किया। कोइरौना थाने के एसआई संतोष कुमार सिंह ने दो वारंटियों को प्रतापशाहपुर से गिरफ्तार किया। उधर, भदोही कोतवाली पुलिस ने गंगापुर से एक, गुलौरा नईबाजार से एक, गोपीगंज ने डुहिया से दो, चौरी ने निदूर से दो, दुर्गागंज ने बीरापुर से तीन, सुरियावां ने नागमलपुर से एक, तेजसिंहपुर से एक, कोइरौना ने चंदापुर से दो लोगों के साथ ही कुल 17 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.