भदोही, जुलाई 17 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। साथ ही 14 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। कोइरौना थाने के एसआई काशीनाथ यादव ने डीघ से एक वारंटी तथा ऊंज के एसआई चन्द्रप्रताप सिंह ने अईनछ से एक वारंटी समेत दो को गिरफ्तार किया। उधर, कोइरौना थाने की पुलिस ने तीन, ऊंज ने तुलापुर से दो, भदोही ने घमहापुर से दो, मथुरापुर से चार, चौरी ने मानिकपुर से दो लोगों के साथ ही कुल 14 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...