Bhadoni News: दो माह में 662 लोगों को लगा रेबीज
भदोही, नवम्बर 7 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। घर में पल रहे खूंखार कुत्ते हमला कर बच्चों को घायल कर दे रहे हैं। कुत्ता पालने का शौक अब गांव में ज्यादा बढ़ गया है। पांच से बीस हजार रुपये तक के कुत्ते के बच्चे शहर से लाकर गांव में पाले जा रहे हैं। खूंखार हुए कुत्ते गली-मुहल्लों में आए मासूम व वृद्धों को काटकर जख्मी कर दे रहे हैं। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में प्रत्येक दिन 50 से सौ लोगों को कुत्ता, नेवला, बंदर और सियार काटने का इंजेक्शन लग रहा है। जबकि सीसीएचसी-पीएचसी में भी इसी हिसाब से टीका लग रहे हैं। जिला अस्पताल की आंकड़ों पर गौर करें तो दो माह में 662 लोगों को कुत्ता काटने का इंजेक्शन लग चुका है। वहीं, आवारा कुत्ते भी बच्चों और वृद्धों को निशाना बना रहे हैं। कुत्ता, बंदर, नेवला और सियार काटने के केस में वृद्धि हो रही है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.