भदोही, जुलाई 29 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद गोपीगंज के वार्ड नंबर 14 थाना के पीछे मुहल्ले के निवासियों को आज भी विकास का इंतजार है। अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर मूलभूत सुविधाओं की मांग की है। मुहल्लावासियों का आरोप है कि पिछले 20 वर्षों से यहां नाली, सड़क, बिजली के खम्भे और तार की समस्या बनी हुई है। ज्ञापन में कहा गया कि लगभग 150 फीट नाली-सड़क आज भी कच्ची पड़ी है। कई बार शिकायत के बाद भी अधिकारी यह टाउन के बाहर है कहकर टाल देते हैं। जबकि नगर पालिका द्वारा हाउस टैक्स और पानी का टैक्स नियमित लिया जा रहा है। बरसात के दिनों में जलभराव के कारण मच्छर, मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा बना रहता है। मुहल्लावासियों ने मांग की है कि मामले की जांच कर नाली-सड़क निर्माण का कार्य जल्द शुरू कराया जाए। कहा कि नगर...