भदोही, अगस्त 27 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की मासिक समीक्षा एवं आयुष विभाग की बैठक डीएम शैलेश कुमार अधिकारियों संग लिए। इसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा करते हुए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने को निर्देशित किए। पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए खराब प्रगति वाले इंडीकेटर्स पर विशेष ध्यान देने तथा संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समस्त एमओआईसी को निर्देशित कि ए कि जिन इंडीक...