Bhadoni News: दोबारा मेडिकल एवं जांच की डीएम से गुहार
भदोही, अगस्त 31 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। सुरियावां थाना क्षेत्र के दसवतपुर गांव के लोग सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने डीएम को शिकायती पत्र दिया। गत दिनों हुई मारपीट के मामले में दोबारा मेडिकल कराने एवं मामले की निष्पक्ष जांच कराने की गुहार लगाई। गांव निवासी जय प्रकाश विश्वकर्मा ने कहा कि 26 अगस्त की रात को गांव के दबंगों ने मारपीट किया था। मामले में पुलिस एवं सीएचसी के डाक्टरों से मिली भगत करके फर्जी मेडिकल बनवा लिया गया। मारपीट का सीसीटीवी रिकार्ड भी है, लेकिन उसे पुलिस नहीं चेक कर रही। आरोप लगाया कि उनका मेडिकल ना तो कराया गया और ना ही ज्ञानपुर जिला अस्पताल भेजा गया। डीएम से प्रकरण की जांच कराते हुए दोबारा मेडिकल दोनों पक्षों का कराने एवं सही से जांच कराने की गुहार लगाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.