Bhadoni News: देवी मंदिरों में नवाया शीश, दुकानों पर रही भीड़
भदोही, अक्टूबर 15 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को देवी मंदिरों मे आस्था का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने माता रानी के चरणों में शीश नवाया। फूल-माला, नारियल, चुनरी आदि चढ़ाकर सुखद जीवन की कामना की। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पूरे दिन घंटा-घड़ियाल की गूंज से वातावरण गुंजायमान रहा। नगर और गांव माहौल देवी मय नजर आ रहा है। नवरात्र के चौथे दिन मां चतुर्थ कुष्मांडा की आराधना की जाती है। नव दुर्गाओं में का महत्व और शक्तियां अनंत हैं। भोर से ही मंदिरों पर कतारबद्ध पुरुषों-महिलाओं ने माता रानी का श्रद्धा और उत्साह से दर्शन-पूजन किया। नगर के सदर मोहाल मां दुर्गा मंदिर, पश्चिम मोहाल स्थित चौरा माता मंदिर, पसियान मोहाल की मां बम्बा देवी मंदिर, काली देवी महाल में मां काली ज्ञानपुर रोड के शीतला देवी मंदिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.