भदोही, जुलाई 14 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर में सोमवार की शाम देवाधिदेव महादेव का भव्य श्रृंगार किया गया। भूत भावन भगवान शंकर की महाआरती उतारने के बाद भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। घंटा-घड़ियाल ध्वनि के बीच महादेव का स्तुति गान किया गय। मंदिर के प्रधान पुजारी आशीष जी महराज ने बताया कि प्रत्येक सोमवार को भूत भावन भगवान शंकर का साप्ताहिक श्रृंगार किया जाता है। देर शाम औघड़दानी का भव्य श्रृंगार करने के साथ ही भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। हर-हर महादेव के उद्घोष से पूरा मंदिर गुंजायमान होता रहा। हाथ में पूजा सामग्री लिए भक्त अपनी बारी का इंतजार करते रहे। समय के साथ ही मंदिर में भक्तों की भीड़ भी बढ़ती गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...