भदोही, जुलाई 10 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। भदोही-गोपीगंज मार्ग पर देवनाथपुर बाजार दूषित पानी जमा होने के साथ कीचड़ में तब्दील हो गया है। सड़क पर फैले कीचड़ में फिसलकर बाइक और साइकिल सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। नाला निर्माण की मांग काफी दिन से की जा रही है, लेकिन विडंबना ही है कि संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। गंदा पानी से होकर गुजरना लोगों के लिए मुसिबत भरा साबित हो रहा है। देवनाथपुर बाजार में नाला न होने से आधे घंटे भी जमकर बरसात हो जाए तो सड़क का गंदा पानी लोगों के दुकानों और घरों में घुसने लगता है। गंदा पानी जमा होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कत सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Katihar News: जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने की ग्रामीणों ने की मांग दिन में तो किसी तरह लोग आवागमन कर लेते हैं, लेकिन रात्रि में बाजार में आना चुनौतीप...