भदोही, सितम्बर 4 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में दूध ले जा रहे एक युवक को मारने और दूध गिरा देने के बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि बेटे के साथ हुई घटना की शिकायत करने पहुंचे परिजनों के साथ विपक्षियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे व लात-घूंसों से मारपीट की। घटना में बीच-बचाव करने पहुंचे कई लोगों को भी चोटें आई हैं। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना-पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हरिहरपुर निवासी राजू बिन्द के अनुसार उनका पुत्र सचीन दूध डेयरी पर दूध लेकर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में चन्दन कुमार व शिवम बिन्द ने उसके साथ मारपीट की, जिससे दूध गिर गया। सचिन रोते हुए घर पहुंचा और घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी। इसके बाद राजू बिन्द अपने परिजनों के साथ मामले के संबंध में पूछत...