Bhadoni News: दुर्गा पूजनोत्सव समिति के पदाधिकारियों की हुई बैठक
भदोही, अगस्त 30 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर के वार्ड नंबर नौ बालीपुर स्थित काग भूसंडी मंदिर परिसर में रविवार को मां दुर्गा पूजनोत्सव समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें पूजनोत्सव समिति के पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया। इस दौरान पूर्व सभासद विजय कुमार बिंद ने बताया कि सर्वसम्मति से समिति का गठन किया गया। समिति के नए अध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव व स्वतंत्र बिन्द, राकेश सिंह, अनिल मौर्य, महामंत्री भूपेंद्र, जयशंकर पाल, सचिन, सूरज पाल, प्रवीण सिंह चुने गए। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों का चयन कर उन्हें जिम्मेदारी दी गई। पदाधिकारियों ने बताया कि शारदीय नवरात्र मे मां दुर्गा का भव्य पूजा पंडाल स्थापित कराने के साथ ही विधि-विधान से पूजन होगा।बीडीएच यह भी पढ़ें- Kodarma News: दुर्गा पूजा समिति की ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.