भदोही, नवम्बर 7 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। दीपोत्सव को लेकर प्रशासनिक अधिकारी एवं खाद्य विभाग टीम की सख्ती बढ़ गई है। डीएम शैलेश कुमार के निर्देशन में एसडीएम औराई शिवेंद्र कुमार वर्मा और खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. ताविंदा ने विभिन्न बाजारों में औचक निरीक्षण किए। इसमें खोवा का चार नमूना संग्रहित कर जांच को लैब भेजा गया। इस दौरान डॉ. ताविंदा ने बातया कि औराई थाना क्षेत्र के गिर्दबड़गांव स्थित एक दुकान से खोआ का एक नमूना जांच को संग्रहित किया गया। ममहर बाजार एवं औराई चौराहा स्थित एक दुकान से खोआ समेत अन्य मिठाईयों का नमूना संग्रहित किया गया। चारों नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई होगी। कहीं भी मिलावटी खाद्य सामग्री बिक्री होने की शिकायत मिले तो तत्काल ...