भदोही, जुलाई 10 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। क्षेत्रीय ग्रामीणों की बैठक शुक्रवार की शाम अजयपुर गांव में हुई। इसमें बढ़ते मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए ग्राम पंचायत स्तर पर मच्छरोधी दवा छिड़काव कराने की मांग की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि मच्छरों के डंक से मलेरिया, बुखार और डेंगू जैसे संक्रामक बीमारी का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीण अंचलों में मच्छरों का आतंक इतना बढ़ गया है कि शाम ढलते ही लोग अपना ही शरीर पीटने को विवश हो रहे हैं। बीमारी से बचाव को ग्रामीण अंचलों में भी फागिंग संग दवा का छिड़काव करा दी जाए तो ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। इस मौके पर अनिकेत कुमार, शशांक, राजीव, राजेंद्र आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...