Bhadoni News: दरवाजा तोड़कर दुकान से लाखों की चोरी
भदोही, जुलाई 10 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर में चोरियों का सिलसिला बदस्तूर जारी है। गुरुवार की रात को कोतवाली से सौ मीटर दूर स्थित जीटी रोड पड़ाव बरगदा हनुमान मंदिर के सामने बेकरी की दुकान में लाखों रुपये की चोरी हुई। मामले से पुलिस को अवगत कराने का काम दुकानदार ने शुक्रवार को किया। थाना क्षेत्र के कठौता, गहरपुर गांव निवासी संजय गुप्ता के पुत्र शुभम गुप्ता की बेकरी की दुकान बरगदा हनुमान मंदिर के सामने स्थित है। गुरुवार की रात 10 बजे रोजाना की तरह दुकान बंद कर वह घर चले गए। शुक्रवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि पीछे का दरवाजा टूटा था और सामान बिखरा पड़ा है। पीड़ित के अनुसार चोर दुकान से 13 हजार नकद समेत बिस्किट, नमकीन, टाफी तथा रेडबुल की पेटी समेत हजारों का सामान उठा ले गए। सूचना पर पीआरबी पुलिस मौके पर पहु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.