Bhadoni News: थानों में पड़े वाहनों के मामले करें निस्तारित
भदोही, अगस्त 17 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने सोमवार को हेड मोहर्रिरों के साथ थानों पर खड़े वाहनों के निस्तारण को लेकर बैठक की। कहा कि थानों पर लंबे समय से खड़े लावारिस, मुकदमाती, दुर्घटनाग्रस्त एवं अन्य वाहनों का निस्तारण किया जाए। मामला न्यायालय में होने पर वहां संपर्क करके उसे निस्तारित करें। ताकि परिसर को सुंदर बनाया जा सके। आदेश दिया कि वाहनों का कागजात रखें, ताकि भविष्य में दिक्कतें ना हों। हिदायत दिया कि थानों में बिना मतलब के वाहनों को पार्क करने की प्रथा पर रोक लगनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.