भदोही, अगस्त 30 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। साहित्यिक संस्था हिन्दी साहित्य परिषद् एवं मानस प्रचार समिति द्वारा ज्ञानपुर के पुरानी बाजार स्थित हनुमत निकेतन मंदिर में रविवार को तुलसी जयंती पखवाड़े का समापन हुआ। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राजकुमार पाठक की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में तुलसीदास के व्यक्तित्व पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीनानाथ पाठक गणेश वंदना संग किए। समापन समारोह में मानस मर्मज्ञ पंडित सुधाकर तिवारी, देवनाथ शुक्ल, रत्नाकर चौबे एवं कमला पति शुक्ल ने मानस के प्रसंगों का उदाहरण देते हुए तुलसी की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। जिले के ख्यातिलब्ध कवियों ने तुलसीदास के कृतित्व, चिन्तन और दर्शन को अपनी कविता में उकेरा और वाह-वाही लूटी जिनमें कार्यक्रम का संचालन किए। डॉ. सुरेश पांडेय मंजुल कवयित्री प्रतिमा शर्मा पुष्प ,...