भदोही, जुलाई 8 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। लखनऊ स्थित कोचिंग सेंटर में गत माह हुए भीषण अग्निकांड के बाद से ही विभागीय सख्ती बढ़ती जा रही है। अग्निशमन विभाग द्वारा भदोही, ज्ञानपुर और औराई तहसील क्षेत्र के समस्त बाजारों, नगर पालिका परिषद एवं पंचायतों में संचालित हो रहे होटल, माल, शिक्षण संस्थान एवं अस्पतालों में सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। भदोही शहर में ही आधा दर्जन प्रतिष्ठान और अस्पतालों में मंगलवार को भी गठित टीम द्वारा जांच की गई। इसमें अग्नि सुरक्षा संबंधित जानकारी कर्मचारियों और संचालकों को दी गई। यह भी पढ़ें- Buxar News: अग्नि सुरक्षा जांच में कई कोचिंग संस्थान फेल, सील करने की चेतावनीअग्निशामक विभाग की कार्रवाई इस दौरान अग्नि शमन अधिकारी ओम प्रकोश ने बताया कि पंद्रह दिन में चार सौ प्रतिष्ठानों में जांच किया जा चुका है। बेसमें...