Bhadoni News: तीन को होगा बेहफइया मेले का आयोजन
भदोही, अगस्त 27 -- Bhadoni News: सुरियावां। नगर पंचायत सुरियावां स्थित सहूआईन तालाब तट पर तीन सितंबर दिन गुरुवार को बेहफइया मेले का आयोजन होगा। मेला समिति के पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को नगर स्थित एक प्रतिष्ठान में हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि रात्रि में बिरहा भी आयोजित होगा। बिरहा मुकाबला गाजीपुर के राहुल यादव एवं खुशी यादव के बीच होगा। इस मौके पर चेयरमैन विनय चौरसिया, शेषधर गुप्ता, जय श्ंाकर मोदनवाल, रामजी, चंदन, पंजाबी, महेंद्र, पवन, मदन जायसवाल आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.