भदोही, अगस्त 24 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। भ्रष्टाचार एवं जन शिकायतों में लापरवाही को लेकर एसपी अभिनव त्यागी गंभीर हैं। इसी कड़ी में मनमानी करने वाले तीन एसआई समेत पांच जवानों को निलंबित कर दिया गया। साथ ही जांच को टीमों को गठित कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि अनुशासनहीनता एवं भ्रष्ट आचरण को कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की जनता के प्रति जवाबदेही तय है। उप निरीक्षक श्याम नारायण यादव, ज्ञानपुर कोतवाली पर एक महिला की बेटी के साथ गलत कृत्य होने की शिकायत के बाद उसमें शिथिलता बरती गई थी। जबकि उप निरीक्षक विष्णुकान्त मिश्रा (थाना औराई) पर विवेचनाओं के निस्तारण एवं लंबित विवेचनाओं के मामले में उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए समय पर उसे पूरा नहीं किया गया था। विवेचनाओं में लापरवाही की थी। इसी तरह उप निरीक्षक महेन्द्र राम (थाना चौरी...