भदोही, जुलाई 14 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। मानसूनी बरसात न होना उमस भरी गर्मी का प्रकोप बढ़ा दी है। जुलाई माह का 13 दिन गुजर गया। लेकिन बारिश न होने से उमस और गर्मी इतना बढ़ गया है कि लोग ऊफ यह गर्मी करने को विवश हैं। धूप में पड़ते ही लोगों का शरीर पसीना से भीग जा रहा है। इतना ही नहीं उमस भरी गर्मी के बीच वायरल बुखार, डायरिया, उल्टी-पेट दर्द और सर्दी के मरीजों में अचानक इजाफा हो गया है। मंगलवार को चिलचिलती धूप में पड़ते ही लोग बेचैन हो जा रहे थे। घर से निकले युवक-युवतियां चेहरा ढंककर साइकिल और बाइक चलाते नजर आए। चिलचिलाती धूप में पड़ते ही लोगों का शरीर पसीना से भीग जा रहा था। सुबह आठ बजते ही सूर्यदेव ने ताप दिखाना शुरू किया तो लोग गर्मी से व्याकूल होने लगे। ऐसे में वायरल बुखार का खतरा अचानक बढ़ गया है। बीमार हुए लोग अस्पताल में इलाज ...