भदोही, अगस्त 30 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। मौसम का दोहरा मार लोगों को बीमार कर दे रहा है। बरसात थमने के दो दिन बाद तीखी धूप हुआ तो लोग उमस भरी गर्मी से व्याकूल होने लगे। रविवार को ओपीडी तो बंद रहा लेकिन इमरजेंसी वार्ड में इलाज को मरीज आते रहे। वार्ड में एक दर्जन से ज्यादा मरीज भर्ती रहे। सुबह ठंडी बयार चली तो लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन दस बजते ही धूप हुआ तो लोग गर्मी से व्याकूल होने लगे। दोपहर में हल्की बूंदाबांदी हुई फिर दो बजे तीखा धूप हो गया। मौसम की मार से दर्द होने के साथ ही लोगों को उल्टी-दस्त भी होना शुरू हो जा रहा है। गत दिनों हुई बारिश से तापमान में थोड़ा गिरावट जरूर आया है। लेकिन धूप होते ही उमस भरी गर्मी से लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। मौसम की बेरुखी से लोग बुखार, सर्दी, डायरिया, पेट दर्द और मलेरिया जैसी बीमारी की चपेट...