Bhadoni News: तालाब में जहर डालने के संदेह की थी युवक की हत्या
भदोही, जुलाई 16 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। तालाब में जहर डालने के संदेह में युवक की दो लोगों ने हत्या की थी। पत्नी के आरोपों, जांच पड़ताल के बाद गुरुवार को हत्या का सच अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने मीडिया के सामने लाने का दावा किया। पुलिस लाइन में मीडिया से वार्ता प्रकरण की जानकारी साझा की। आरोपितों के पास से 470 रुपये नकद बरामद करने का दावा किया गया। एएसपी ने बताया कि सुरियावां थाना क्षेत्र के सदौपुर गांव निवासी संगीता शुक्ला ने तहरीर दिया था। कहा था कि पति धीरज उर्फ बब्बू शुक्ला आठ जुलाई को घर से दानूपुर बाजार जाने को निकले थे। लेकिन शाम तक वापस नहीं आए। नौ जुलाई को उनका शव दत्तूपुर पूर्व पट्टी स्थित डोलहरिया तालाब में मिला था। उन्होंने पति की हत्या करने का आरोप लगाया था। संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम करते हुए प्रकरण की जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.