भदोही, सितम्बर 3 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। क्षेत्र के कौलापुर गांव में सौ के स्थान पर ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर लगाए जाने से बिजली उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली है। स्थानीय लोग विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे से पूर्व में ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़वाने की मांग किए थे। ट्रांसफार्मर में क्षमता वृद्धि होने पर ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार प्रकट की। ग्रामीणों ने बताया कि डीघ ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामसभा कौलापुर स्थित ब्राह्मण बस्ती में लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या से निजात मिल गया। 100 केवीए की जगह अब 250 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है। ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ने से ग्रामीणों को बिजली आपूर्ति में राहत मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों के अनुसार, कम क्षमता का ट्रांसफॉर्मर आए दिन जल जाता था, जिससे पानी, सिंचाई समेत घरेलू जरू...