भदोही, सितम्बर 10 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर की जनसमस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल गोपीगंज द्वारा गुरुवार को जिलाधिकारी को पत्र सौंपा गया। इस दौरान दो महत्वपूर्ण समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग किया गया। नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम मोहाल स्थित डाकघर में लंबे समय से सर्वर की समस्या के कारण लेन-देन प्रभावित होने से उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया। व्यापार मंडल ने मांग की कि डाकघर की सेवाओं को तत्काल सुचारु कराया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। इसके साथ ही गोपीगंज नगर में इंडेन गैस की ऑटो/वाहन द्वारा होने वाली घरेलू गैस आपूर्ति नगर के अंदर नहीं पहुंचने की समस्या से भी जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। व्यापार मंडल ने कहा कि गैस उपभोक्ताओं को...