Bhadoni News: ट्रेन से कटकर अधेड़ की हुई मौत, कोहराम
भदोही, अगस्त 14 -- Bhadoni News: चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के भकोड़ा गांव के पास गुरुवार की रात ट्रेन से कटकर एक अधेड़ की मौत हो गई। अधेड़ की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे कि मामला संज्ञान में आते ही स्थल पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर पीएम पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। अधेड़ की मौत को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा करते रहे। बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी 55 वर्षीय शिवलाल गौतम इन दिनों घरेलू कलह को लेकर काफी तनाव में चल रहा था। रात्रि में बिना किसी को बताए कब रेलवे ट्रैक पर चला आया यह परिजनों को समझ नहीं आया। इस बीच किसी ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत हो गई। सुबह लोग शौच के लिए सिवान को निकले तो शव देख हैरान रह गए। शव मिलने की भनक लगते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस बीच परिजन शव को लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.