Bhadoni News: टैंकर से तेल का हुआ रिसाव तो बाल्टी लेकर दौड़े ग्रामीण
भदोही, सितम्बर 11 -- Bhadoni News: बाबूसराय, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कटका पड़ाव के पास शुक्रवार को एक तेल लेकर जा रहे टैंकर में रिसाव होने लगा। टैंकर खड़ा होते ही तेल रिसाव का भनक लगते ही ग्रामीण बाल्टी और डब्बा लेकर दौड़ पड़े। चालक जिस स्थान पर रिसाव हो रहा था उसे बांधने का प्रयास करने लगा। ऐसे में ग्रामीण शोर मचाते हुए चालक को उलझाने लगे। टैंकर लेकर जा रहे चालक वीरेंद्र कुमार निवासी मुरैना ने बताया कि हम सरसों का तेल लेकर जा रहे थे कि टैंकर में रिसाव होने लगा। आहट मिलते ही हमने सड़क की पटरी पर टैंकर को रोक दिया। रिसाव वाले स्थान को बेल्ट से बंद ही कर रहा था कि अचानक ग्रामीण बाल्टी और डब्बा लेकर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को रोकने का प्रयास किया गया तो वह शोर मचाते हुए उलझने लगे। लोगों के इस कृत्य से इतना परेशान हुआ कि टैंकर को आगे ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.