Bhadoni News: ज्ञानपुर में झमाझम, भदोही में बूदाबांदी कर निकले बदरा
भदोही, सितम्बर 1 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में करीब एक माह से मानसूनी बादल मेहरबान हैं। इधर एक पखवाड़े से लगातार हो रही बरसात के कारण आम आदमी को गर्मी से राहत मिली है। सोमवार को ज्ञानपुर में जमकर बरसात हुई जबकि भदोही में बूदाबांदी करके बादल निकल गए। नगर में जलभराव के कारण लोगों को दुश्वारियां हुईं। ज्ञानपुर नगर में दोपहर 12:00 बजे से लेकर एक बजे तक एक घंटे जमकर बरसात हुई। इसके कारण ज्ञानपुर-दुर्गागंज तिराहे पर पानी ही पानी नजर आया। इतना ही नहीं, दुकानों में भी पानी घुस गया जिससे दुकानदारों एवं ग्राहकों को दुश्वारियां झेलनी पड़ी। देर शाम को एक बार फिर बादलों ने बूदाबांदी किया। इधर करीब 10 दिनों में दो सौ एमएम बरसात हुई है जिसके चलते तालाब, गड्ढे, खेतों में पानी ही पानी नजर आ रहा है। निचले इलाकों में जलभराव एवं कीचड़ के कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.