भदोही, जुलाई 10 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। तहसील सभागार ज्ञानपुर में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ भदोही की उप शाखा ज्ञानपुर कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न हुआ। निर्वाचन में चुने गए पदाधिकारियों ने लेखपाल संघ हित में सदैव संघर्ष करने का भरोसा दिय। इस दौरान अध्यक्ष पद पर सर्वेश शुक्ला तो मंत्री पद पर अमर सिंह कुशवाहा निर्वाचित हुए। इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रजनीश बघेल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अमित यादव, उप मंत्री भानु प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष रूपा सिंह एवं आय-व्प्यय निरीक्षक (आडिटर) पद पर हिमांशु राव निर्विरोध चुने गए। समस्त पदाधिकारियों ने लेखपाल हित में हमेशा संघर्ष करने का भरोसा दिया। चुने गए पदाधिकारियों का लेखपालों ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर रामवृक्ष, कृष्ण कुमार मौर्य, राजेश सिंह, रामराज आदि उपस्थित थ...