भदोही, अगस्त 27 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला कारागार का बुधवार को दोपहर में डीएम और एसपी ने निरीक्षण किया। बंदियों को मिल रही सुविधाओं, कालीन बुनाई सेंटर आदि को परखने का काम अफसरों ने किया। साथ ही भोजन, साफ-सफाई आदि के अच्छे इंतजाम के निर्देश दिए गए। डीएम शैलेष कुमार एवं एसपी अभिनव त्यागी ने जेल में बन्द कैदियों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। जेल अधीक्षक को सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाओं को समय से बन्दियों को मुहैया कराने का निर्देश दिया। जिला जेल में निरुद्ध जनपद भदोही के पुरुष/महिला बैरकों में जाकर सरकार द्वारा उन्हें दी जा रही सुविधाओं का भी जायजा लिया। यह भी पढ़ें- Unnao News: डीएम-एसपी ने जिला कारागार खंगाला कारागार में बंदियों द्वारा तैयार किए जा रहे एवं बनाए गए बेहतरीन कालीनों का भी अवलोकन किया। ...