भदोही, जुलाई 14 -- Bhadoni News: औराई, हिन्दुस्तान संवाद। आदर्श बाल निकेतन जूनियर हाई स्कूल, घोसिया, जयरामपुर को बड़ी सौगात मिली। विधायक निधि से भवन का लोकार्पण भाजपा विधायक दीनानाथ भाष्कर ने किया। विधायक ने कहा कि शिक्षा ही समाज की असली पूंजी है। विधायक निधि का सदुपयोग इसी तरह शिक्षा और स्वास्थ्य में होना चाहिए, ताकि हमारे क्षेत्र का हर बच्चा अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सके। आदर्श बाल निकेतन जूनियर हाई स्कूल घोसिया अब क्षेत्र के बच्चों के लिए ज्ञान का केंद्र बनेगा। स्कूल में अपनी निधि से विद्यालय में कम्प्यूटर देने की बात कही। इस मौके पर बीईओ राकेश कुमार दुबे, विजय शंकर, कुलदीप, ज्ञान शंकर उपाध्याय, शीतला प्रसाद तिवारी, फूलचंद दूबे, रामेश्वर तिवारी, सुषमा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...