भदोही, सितम्बर 1 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। मेजर ध्यानचन्द जयंती पर सोमवार को जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर में आयोजित जिला स्तरीय जूनियर बालक हैण्डबाल प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का पहला मैच स्टार क्लब, भदोही बनाम हरियांव एकादश के मध्य खेला गया। जिसमें स्टार क्लब भदोही 3-2 से विजेता रही। दूसरा मैच मूंसी एकादश बनाम प्राथमिक विद्यालय, खेमईपुर के मध्य खेला गया। जिसमें मूंसी एकादश 12-04 से विजेता रही। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच स्टेडियम एकादश बनाम स्टार क्लब, भदोही के मध्य खेला गया जिसमें स्टेडियम एकादश 6-3 से विजेता रही। दूसरा सेमीफाइनल मैच मूंसी एकादश बनाम नवोदय विद्यालय, ज्ञानपुर के मध्य खेला गया, जिसमें मूंसी एकादश 11-09 से विजेता रही। यह भी पढ़ें- Raebareli News: फुटबाल के खिताब पर स्टेडियम क...