Bhadoni News: जीवित्पुत्रिका पर्व को लेकर बाजारों में चहल-पहल
भदोही, अक्टूबर 1 -- Bhadoni News: भदोही/गोपीगंज, हिन्दुस्तान टीम। अश्वनी मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि तीन अक्टूबर शनिवार को महिलाएं जिवित पुत्रिका व्रत रखेंगी। पुत्र की दीर्घायु के लिए रखे जाने वाले इस व्रत की तैयारी तेजी से चल रही है। इसे लेकर बाजारों में चहल-पहल नजर आ रही है। डूहिया भावसिंहपुर निवासी पंडित दीनानाथ शुक्ल ने बताया पर्व तीन अक्टूबर को मनाया जाएगा। उस दिन माताएं अपने संतान की खुशहाली के लिए जिउतिया व्रत निराहार और निर्जला रखती हैं। व्रत और पूजन को लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। जीवित्पुत्रिका को लेकर महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में पूजन सामग्री, फल-फूल, खिलौना, डलिया आदि की जगह-जगह दुकानें सज गई हैं। यह भी पढ़ें- Godda News: जितिया पर्व को लेकर हनवारा सहित ग्रामीण बाजारों में बढ़ी चहल-पहल, नहाय-खाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.