भदोही, अक्टूबर 14 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में निर्मित सामुदायिक शौचालयों के संचालन का जिम्मा संभाल रही समूह की महिलाओं (केयर टेकरों) की आमदनी बढ़ गई है। जिले में शीघ्र ही 86 ग्राम पंचायतों में स्वच्छता मार्ट का संचालन शुरू हो जाएगा। अब तक 84 मार्ट बनकर तैयार हो गए हैं। शेष दो का भी कार्य पूर्ण होने के बाद संचालन चालू हो जाएगी। प्रथम चरण में 86 ग्राम पंचायतों में स्वच्छता प्रतिष्ठान के निर्माण की योजना तैयार की गई है। लगभग 90 हजार रुपये की दर से इस पर कुल 77.40 लाख रुपये खर्च करने की योजना बनाई गई थी। अब तक 84 ग्राम पंचायतों में स्वच्छता मार्ट बनकर तैयार हो गए हैं। जबकि शेष दो ग्राम पंचायतों में बनाने का कार्य युद्ध स्तर से चल रहा है। डीपीआरओ संजय कुमार मिश्र ने बताया कि अब तक 84 ग्राम पं...