Bhadoni News: जिले में 48 कुष्ठ रोगियों का चल रहा है इलाज
भदोही, अगस्त 9 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में 48 कुष्ठ रोगियों का स्वास्थ विभाग द्वारा इलाज चल रहा है। समय से इस बीमारी का उपचार नहीं हुआ तो विकलांग होने का खतरा बढ़ जाता है। माह जुलाई तक 44 कुष्ठ मरीजों का उपचार चल रहा था। लेकिन अगस्त माह में चार और बढ़े हैं जिससे कुल 48 कुष्ठ रोगियों का उपचार चल रहा है। कुष्ठ रोगियों का समस्त सीएचसी-पीएचसी पर उपचार चल रहा है।समय से रोग का इलाज नहीं हुआ तो मरीज विकलांग हो सकते हैं। कुष्ठ रोग परामर्शदाता डॉ. विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि कुष्ठ रोग से पीड़ित आदमी की बीमारी संक्रामक है या नहीं यह जीवाणु की जांच के बाद पता चलता है। विकृति या कुरुपता देखकर पता चलना संभव नहीं होता। संवेदनहीन हाथ-पैर व शरीर के अंगों की उचित देखभाल रखने पर शारीरिक विकृति व विकलांगता से बचा जा सकता है। बीमारी का लक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.