भदोही, जुलाई 24 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में तीन वर्ष के अंदर कालाजार का कोई केस नहीं मिला है। दो वर्ष पूर्व कौलापुर गांव में एक कालाजार का मरीज मिले थे। तब से लेकर अब तक कोई कालाजार का केस संज्ञान में नहीं आया है। हालांकि चार वर्ष पूर्व भी दो केस मिला था जिसमें दोनों का उचित इलाज हुआ था।

कालाजार का इलाज जिला मलेरिया अधिकारी रामआसरे पाल ने बताया कि दो वर्ष पूर्व कौलापुर गांव में एक कालाजार का केस मिला था। जबकि चार वर्ष पूर्व दो कालाजार बीमारी से पीड़ित मिले थे जिनका उचित इलाज हुआ था। जिन गांव व बस्ती में कालाजार का केस मिलता है वहां तीन वर्ष तक साल में दो बार दवा का छिड़काव किया जाता है। पहला चरण मार्च-अप्रैल माह व दूसरा चरण अक्टूबर में होता है। चार वर्ष के अंतराल में कौलापुर, पियरोपुर व नई बाजार में कालाजार का केस मिला थ...