भदोही, अक्टूबर 2 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। जनपद में आज जिउतिया पर्व मनाया जाएगा। पर्व की पूर्व सन्ध्या पर शुक्रवार को आधी आबादी ने जमकर खरीदारी की। धूप और उमस के बाद भी बाजारों में दोपहर में भारी भीड़ नजर आई। उधर, फल विक्रेताओं ने अचानक दामों में इजाफा कर दिया। इसके बाद भी उत्साह में कोई कमी नहीं आई। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: नहाय-खाय के साथ जिउतिया शुरू, गंगा घाटों पर स्नान को उमड़ी भीड़महिलाओं का विशेष पर्व बता दें कि पुत्र की प्राप्ति एवं उनके दीर्घायु के लिए जीवित्पुत्रिका का कठिन व्रत महिलाएं रहती हैं। तरह-तरह के पकवान बनाने के बाद दोपहर में पूजन सामग्री के साथ महिलाएं गंगा के किनारे, सरोवरों और अन्य सार्वजनिक स्थलों को जाती हैं। प्रतीक के रूप में सोने या चांदी की जिउतिया को गले में धारण किया जाता है। मान्यता है कि इस व्रत ...