भदोही, अगस्त 11 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी के गंगा की तराई में बसे ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर रही। सोमवार को जल स्तर कम हो रहा था। हालांकि अभी भी बरसात होने पर जल स्तर में वृद्धि की संभावनाएं हैं। बता दें कि इस साल जिले में अभी तक अच्छी बरसात नहीं हुई है। गत दिनों हुई बरसात के बाद पहाड़ों का पानी गंगा नदी में आया था। जिससे जल स्तर में थोड़ी वृद्धि हो रही थी। लेकिन सोमवार से उसमें कमी देखी जा रही है। सीतामढ़ी स्थित केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सोमवार को सुबह आठ बजे तक कुल जलस्तर 71.03 मीटर दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: जिले में 24 घंटे से गंगा का जलस्तर स्थिर जिले में चेतावनी बिन्दु 80.20 मीटर और खतरे का बिन्दु 81.20 मीटर है। जल का जल स्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। आगामी दिनों में पानी और कम होने की उम्मीदें ...