भदोही, नवम्बर 5 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग की मंजूरी के बाद भदोही जिले में मतदेय स्थलों का सम्भाजन एवं समायोजन कर दिया गया है। अब जिले में कुल 1379 मतदेय स्थल और 704 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। जबकि पहले जिले में 1404 मतदेय स्थल और 705 मतदान केंद्र थे। इस संबंध में गुरुवार को डीएम शैलेश कुमार ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर नई व्यवस्था की जानकारी दी। डीएम ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रति मतदेय स्थल पर अधिकतम 1200 मतदाताओं के मानक के आधार पर जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदेय स्थलों का सम्भाजन एवं समायोजन किया गया है। यह भी पढ़ें- Raebareli News: विधान सभा चुनाव: आयोग ने 12 मतदान केंद्र बढाए तो 42 मतदेय स्थल घटाए इसके लिए तैयार प्रस्ताव 27 अक्टूबर को अनुमोदन ...