भदोही, नवम्बर 24 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। शहर के मेन रोड चकसैफ स्थित सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विकास यादव के आवास पर रविवार की शाम को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव को जयंती पर याद किया गया। पूर्व ब्लाक प्रमुख सुनीता यादव ने कहा कि भदोही को जनपद बनाकर नई पहचान देने का काम मुलायम सिंह यादव ने किया था। इतना ही नहीं, दो सौ करोड़ के कारपेट एक्सपो मार्ट, दो ओवरब्रिज, दर्जनों सड़कों को बनवाकर पूरे जनपद का नक्शा उनके बेटे एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बदल दिया। पार्टीजनों से एक बार फिर आगामी विधानसभा चुनाव में जुटने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Bareily News: मुलायम सिंह की जयंती बांटी साड़ी कहा कि जिले के विकास को सपा की सरकार सूबे में जरूरी है। इस मौके पर संतोष कुमार, बनारसी यादव, सोहन पाल, कमलेश कुमार...