भदोही, अगस्त 25 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर में जाम की समस्या से लोगों का निजात नहीं मिल पा रहा है। सड़क की पटरी पर सब्जी-फल विक्रेताओं का कब्जा बना हुआ है। बड़े वाहनों का प्रवेश भी हो रहा है। ऐसे में जाम के झाम में फंसे लेागों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की पटरी पर दो-चार पहिया वाहनों का खड़ा होना भी जाम का कारण बन रहा है। बेहतर यातायात व्यवस्था को दुर्गागंज त्रिमुहानी, पटेल नगर तिराहा, लखनो तिराहा, गोयल गली समेत कई स्थानों पर पुलिस और होमगार्ड जवानों की तैनाती की जाती है। लेकिन दोपहर में बड़े वाहनों का प्रवेश और मनमाने ढंग से दो-चार पहिया वाहनों का खड़ा होना जाम का कारण बन जा रहा है। पटरी पर सब्जी-फल विक्रेताओं का कब्जा बना हुआ है। दुर्गागंज त्रिमुहानी, राजा पार्क, शीतल पाल तिराहा एवं गोयल गली के...