भदोही, अगस्त 29 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी में जागरण (जगरन) रविवार को परंपरागत तरीके से मनाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर नगरीय बाजारों में जलेबा की खूब बिक्री होगी। इसे लेकर शनिवार की शाम से ही अनरसा, जलेबी, भूना चना, फल आदि की दुकानें सज गईं। मान्यताओं के अनुसार रविवार की रात जागरण के बाद सोमवार को कजली का पर्व मनाया जाएगा। इसमें तैयार जरई को जलाशयों में डूबोने के बाद उसे भाइयों के कान पर रख कर बहनें उनकी सुख समृद्धि की कामना करती हैं। इसके बाद पकवान बनाने और कजली गाने का सिलसिला शुरू होता है, जो देर रात तक चलता है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: बारिश नहीं रोक सकी उत्साह, कजरी मेले में उमड़ा जनसैलाब सावन माह की समाप्ति के बाद भादों की शुरूआत होते ही त्योहारों की झड़ी लग गई है। हालांकि त्योहारों को लेकर पहले जैसा उत...