Bhadoni News: जांच की मांग लेकर सौंपा पत्रक
भदोही, जुलाई 17 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर। जांच की मांग लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचे औराई थाना क्षेत्र के उचेठा गांव निवासी राजीव दुबे ने डीएम को संबोधित पत्रक सौंपा। एक व्यक्ति पर अवैध प्लाटिंग एवं खनन कराने का आरोप मढ़ा। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की। बताया कि दबंग किस्म के कुछ लोग अवैध प्लाटिंग संग मिट्टी खनन करा रहे हैं। शिकायत करने पर तरह-तरह की धमकी दी जा रही है। सरकारी भूमि पर भी धड़ल्ले से अवैध कब्जा हो हा है। ऐसे में मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.