भदोही, नवम्बर 3 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। जल संरक्षण और शुद्धता के प्रति जल सखियां जन-जन को जागरूक करने का काम कर रही हैं। जिले के कुल 546 ग्राम पंचायतों में समूह की महिलाएं जल शक्ति के रूप में काम कर रही हैं। जिले के कुल 1064 राजस्व गांव में जल समूह की महिलाएं बेहतर काम कर जल संरक्षण और शुद्ध जल उपयोग कराने में अहम भूमिका निभा रही हैं। जल निगम विभाग के एक्सईएन राजबली ने बताया कि जिले में कुल 770 राजस्व गांव में पानी आपूर्ति का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 578 गांव में शुद्ध जलापूर्ति की जा रही है। जिले में 97 फीसदी पाइपलाइन बिछाने का काम पूर्ण हो चुका है। 98 प्रतिशत कनेक्शन भी चालू हो गया है। ग्रामीण अंचलों में पानी बर्बादी की रोकथाम के लिए समूह की महिलाएं लोगों को जागरूक करने का काम कर रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...