भदोही, अगस्त 2 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। जयगुरुदेव आश्रम चकपरौना गोपीगंज में रविवार को मासिक सत्संग गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक मे संगत के जिला अध्यक्ष प्रेमशंकर मौर्य ने बताया कि जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज महाराज 108 दिवसीय शाकाहार सदाचार मद्य निषेध जनजागरण यात्रा के साथ मिर्जापुर पहुंचेगे। जिले में न्याय पंचायत स्तर पर जन जागरण करेंगे। 20 अगस्त को भदोही जिले के आश्रम चकपरौना, गोपीगंज में स्वागत के पश्चात महाराज जी पहले कार्यक्रम में महाराजगंज बाजार से दक्षिण गेगरांव(महानंदपुर) में पहुंचेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...