भदोही, अगस्त 11 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कसिदहां गांव में सोमवार की सुबह जमीन और संपत्ति के विवाद को लेकर सगे भाइयों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि सूअर बाड़े की ओर जा रहे कमलदीप गौतम पर उनके सगे भाई कलंदर गौतम ने कथित रूप से बांका और राड से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, कमलदीप गौतम गांव में ही सूअर पालन का कारोबार करते हैं। सोमवार सुबह वह अपने सूअर बाड़े की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनके सगे भाई कलंदर गौतम से विवाद हो गया। दोनों भाइयों के बीच जमीन और संपत्ति को लेकर पहले से विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते कलंदर गौतम ने कमलदीप पर कथित तौर पर बांका और राड से हमला कर दिया। घटना में कमलदीप के घायल हो गए। मारपीट के बाद परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को सरकारी...