भदोही, जुलाई 17 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के हरदोपट्टी गांव निवासी उर्मिला बिंद पत्नी इंद्रजीत बिंद ने जेठ समेत परिवार के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम कराया है। तहरीर में कहा कि पति दो भाई है। जमीन एवं मकान आदि का बंटवारा होने के बाद अलग रहती हैं। आए दिन जेठ एवं उनका परिवार मारपीट, गाली-गलौच आदि करता है। इसी कड़ी में जेठ चंद्रपति ने गुरुवार को घर पर आकर गालियां दी। मना करने पर जान से मारने की धमकी दिया। पुलिस ने चंद्रमणि, नवरंगी, विमलेश और सुशीला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम करने का काम किया है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: महिला से मारपीट में चार पर मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...